भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पहुंचे रांची, दिवड़ी माता के मंदिर में टेका मा

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 05:48 PM (IST)

रांची: नवरात्रों के शुभ पर्व पर मंदिरों में लोगों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रांची के दिवड़ी माता के मंदिर पहुंचे। धोनी ने मदिंर पहुंचकर दिवड़ी माता का आशीर्वाद लिया।

धोनी के आने की खबर के बाद मंदिर परिसर में उनके प्रशंसको की भीड़ लग गई। दिवडी माता के मंदिर में धोनी लगभग आधा घंटा रूके। इस दौरान युवक-युवतियो ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

PunjabKesari

महेन्द्र सिंह धोनी के आगमन को लेकर प्रशासन काफी सतर्क नजर आया। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static