MS धोनी की पत्नी ने ट्वीट कर कही पावर कट की बात, कहा- 5 घंटे से नहीं है बिजली

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 11:19 AM (IST)

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपने एक ट्वीट कोे लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने ट्वीट के जरिए रांची में हो रहे पावर कट की बात कही। लोगों द्वारा उनका ट्वीट बहुत पसंद किया जा रहा है। उनके ट्वीट पर कई लोगों ने रीट्वीट भी किया है।

साक्षी ने यह ट्वीट गुरुवार शाम 4 बजकर 37 मिनट पर किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि रांची के लोगों को बिजली कटौती रोज झेलनी पड़ रही है। यह 4 से 5 घंटे तक की होती है। पिछले पांच घंटे से रांची में बिजली नहीं है। पांच घंटे से बिजली न होने का कोई कारण नहीं है, मौसम अच्छा है और कोई त्यौहार भी नहीं है। उन्होंने लिखा कि मुझे आशा है कि इस समस्या का समाधान अथॉरिटी द्वारा किया जाएगा।

बता दें धोनी का घर दलादली चौक के समीप रिंग रोड के पास सिमलिया में है। यहां रातू पावर सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है। रांची के बिजली अभियंता पीके श्रीवास्तव ने कहा कि रातू सब स्टेशन से सुबह 9.30 बजे से शाम के 4.30 बजे तक बिजली बंद रहने की सूचना पहले ही दे दी गयी थी।

 

Ajay kumar