''हिन्दू फल दुकान'' मामले पर पूर्व CM ने लिया संज्ञान, कहा- हिन्दू होना कोई गलत बात नहीं

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2020 - 04:26 PM (IST)

जमशेदपुरः जमशेदपुर के कदमा स्थित फल दुकानदार द्वारा 'हिन्दू फल दुकान' लिखे हुए बैनर लगाए जाने पर शनिवार से चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं कल आनन फानन में कदमा पुलिस ने उस फल दुकानदार का बैनर हटवा दिया। साथ ही उसे इस मामले पर नोटिस भी दिया जिसके बाद फल दुकानदार पुरी तरह से डरा सहमा हुआ है। इस सब घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर मामले का संज्ञान लिया है।
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद पीड़ित दुकानदार से मिलने कदमा पहुंचें और उसे संतावना दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफतौर पर कहा कि हिन्दू होना कोई गलत बात नहीं हैं। दास ने कहा कि मै भी गर्व से कहता हूं कि मैं हिन्दू हूं। उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई को दुर्भाग्य पूर्ण बताया। साथ ही पूर्व सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद डीसी एसएसपी इस मामले पर जांच करने की मांग भी की है।

दास ने साफ किया कि उक्त दुकानदार की ओर से अपने धर्म का नाम लिखना कहीं से गलत नहीं है। उक्त दुकानदार की ओर से किसी अन्य धर्म पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की गई है। सत्ता पक्ष की इस मामले में राजनीति करने का आरोप पर रघुवक ने कहा कि आप मौका क्यों दे रहें हो कि कोइ इस तरह की संवैधानिक बातों को भी सामने नहीं लाए। रघुवर दास ने साफ कहा कि हम हिन्दू है हम हिन्दुस्तानी है कहना कहां गलत है सत्ता पक्ष जवाब दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Related News

static