झारखंड विस चुनावः पूर्व नक्सली कुंदन पाहन आज तमाड़ सीट से भरेगा नामांकन पत्र

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 01:23 PM (IST)

रांचीः तमाड़ के पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी नक्सली कुंदन पाहन को पिछले सोमवार को कोर्ट से झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई थी। कुंदन पाहन सोमवार यानी आज पुलिस कस्टडी में जेल से बाहर बुंडू जाकर तमाड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेगा।

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग ओपेन जेल से कुंदन पाहन को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बाहर निकाला गया। वहीं झारखंड पार्टी (झापा) ने कुंदन पाहन को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में झापा सुप्रीमो एनोस एक्का ने कहा कि गलतफहमी में उसे टिकट दिया गया था। रविवार रात को केंद्रीय कमिटी ने निर्णय लिया कि उनके टिकट को वापस लिया जाए।

बता दें कि नक्सली कुंदन पाहन पर 77 हत्या के मामले दर्ज है। पुलिस ने उसे ढूंढ़ने के लिए उस पर 15 लाख रुपए का इनाम रखा था। तब कुंदन ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर 15 लाख का चैक हासिल किया था। गौरतलब है कि कुंदन पाहन को तमाड़ के विधायक रह चुके रमेश मुंडा की हत्या करने के लिए सुपारी देने वाला आरोपी पूर्व विधायक राजा पीटर भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static