विस चुनावः गांडेय सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला, JMM, JVM, BJP और माले में कांटे की टक्कर

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 06:19 PM (IST)

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में इस बार के विधानसभा चुनाव में झामुमो, झाविमो, भाजपा और भाकपा-माले उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। गांडेय सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है।

गांडेय के चुनावी रण में उतरे 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 16 दिसंबर को 268851 मतदाता करेंगे। इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता डॉ. सरफराज अहमद इस बार झामुमो प्रत्याशी के रूप में चुनावी जंग में कूद गए हैं। वहीं, झाविमो के दिलीप वर्मा, आजसू के अर्जुन बैठा, भाजपा के जयप्रकाश वर्मा और भाकपा-माले के राजेश कुमार ताल ठोक रहे हैं। वहीं निर्दलीय कर्मिला टुडू चुनावी जंग को रोचक बना रही हैं। गांडेय विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के सलखन सोरेन कई बार विधायक रहे हैं। उनका निधन 2 साल पहले हो गया था, तब उनकी बहू ने अपनी विरासत संभालने के लिए झामुमो आलाकमान से टिकट मांगी, नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। गिरिडीह जिले में गांडेय चर्चित क्षेत्र है।

बता दें कि साल 1977 में जनता पार्टी और 1995 में भाजपा के टिकट से बिहार विधानसभा मे लक्ष्मण स्वर्णकार पहुंचे थे। उसके बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता सरफराज अहमद, जो 1984 में गिरिडीह के सांसद रह चुके हैं साल 1980 और 2010 में विधायक चुने गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static