MBBS में एडमिशन देने के नाम पर धोखाधड़ी, युवक से 23 लाख रुपए लेकर फरार हुआ आरोपी

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 03:13 PM (IST)

रांचीः झारखंड के रिम्स से धोखाधड़ी कर पैसे ठगने का मामला सामने आया है। लोगों को एमबीबीएस में एडमिशन देने के नाम पर उनसे लाखों रुपए ठगे जा रहे है। इस धोखाधड़ी का शिकार हुए शैलेंद्र से एडमिशन करवाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी कर आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार शैलेंद्र नामक व्यक्ति 4 अक्टूबर को सभी दस्तावेज लेकर अपनी बेटी के साथ रांची पहुंचे। जहां उन्हें आरोपी राजबीर सिंह मिला। उन्होंने बेटी की एडमिशन की बात राजबीर से कही तो उसने कहा कि एडमिशन कराने के लिए पूरे 23 लाख रुपए लगेंगे। आरोपी ने उनसे सभी दस्तावेज लेकर रिम्स में जमा किए और 14300 रुपए का एक भरी हुई रसीद भी दी।

पूरे पैसे लेने के बाद भी जब एडमिशन नहीं मिला तब शैलेंद्र ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसने राजवीर को बरियात के एक होटल में 15 लाख दिए। आरोपी ने कहा कि एक वेलकम लेटर पहुंचेगा तो 8 लाख देने होंगे। 10 तारीख को एक फर्जी वेलकम लेटर मिला। 12 तारीख को हम एडमिशन कराने रांची पहुंचे। जब वह एडमिशन के लिए रिम्स पहुंचे तब आरोपी ने कहा कि जब तक पैसे नहीं देंगे, एडमिशन नहीं होगा। जिसके बाद उन्होंने 8 लाख भी दे दिए।

बाकी बचे 8 लाख देने बाद जब वह रिम्स एडमिशन के लिए पहुंचे तब डायरेक्टर से मिलने पर पता चला कि आरोपी द्वारा दिए गए एडमिशन के सभी दस्तावेज फर्जी है। आरोपकर्ता ने आरोपी के सभी मोबाइल नंबर पुलिस को दिए जिससे आरोपी शैलेंद्र से बात करता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।

Ajay kumar