गढ़वा: पुलिस की दबंगई पर महिला पड़ी भारी, कर दी शरेआम पिटाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 08:29 PM (IST)

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले (Garhwa District) में एक पुलिस जवान को एक महिला से बदसलूकी करना महंगा पड़ गया। इसके बाद महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पुलिस जवान की जमकर पिटाई कर दी। महिला और पुलिस जवान के बीच मारपीट की यह घटना गढ़वा शहर थाना से महज 100 मीटर दूर भीड़ भाड़ वाले इलाके सहिजना मोड़ (Sahijna More) की है।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर महिला और पुलिस जवान को अलग किया। महिला ने आरोप लगाया कि नोंक झोंक के दौरान पुलिस जवान ने उस पर हाथ उठा दिया और मामला बढ़ गया।

prachi