प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, लड़की की मौत, लड़का RIMS रेफर

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 12:47 PM (IST)

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले (Koderma District) में गुरूवार (Thursday) की रात एक प्रेमी जोड़े (Lover couple) ने जहर खा लिया। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़के को उसके परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां लड़के की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया। जहर खाने से पूर्व दोनों ने शादी भी की। लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी और इसी से दोनों नाराज थे।

यह मामला नवलशाही थाना क्षेत्र (Navalshahi Police Station Area) के मसमोहना गांव (Masamhana village) का है। दोनों एक ही गांव मसमोहना के रहने वाले हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों में करीब 4 महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच लड़की की गिरिडीह जिले (Giridih district) में शादी तय कर दी गई। शादी मई में होने वाली थी। लड़की ने ये जानकारी लड़के को दे दी। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की योजना बनाई।

गुरुवार रात सभी सो रहे थे। इसी बीच लड़की छत पर गई और साड़ी के सहारे घर के बाहर निकल गई। वहीं लड़का भी अपने घर से निकल आया। दोनों घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर पहुंचे और यहीं पर जहर खा लिया। इससे पहले दोनों ने शादी भी की। लड़की की मांग में सिंदूर था।

जब सुबह लोग इस ओर पहुंचे तो देखा लड़का तड़प रहा था और लड़की की मौत हो चुकी थी। लोगों ने लड़के के परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

prachi