गोड्डाः चुनावी सभा में बोले CM रघुवर-कांग्रेस और JMM ने झारखंड में नक्सलवाद को दिया बढ़ावा

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 03:10 PM (IST)

गोड्डाः झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोड्डा में बीजेपी प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में चुनावी प्रचार किया। साथ ही जनता से वोट देने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने जनता को बीजेपी के कार्यों से अवगत करवाया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि 14 साल की राजनीतिक अस्थिरता ने झारखंड में नक्सलवाद को बढ़ा दिया था। झारखंड पर भ्रष्टाचार का कलंक दिया था। ये सब राजनीतिक अस्थिरता झामुमो और कांग्रेस की ही देन थी। झारखंड को अब सोरेन परिवार और गांधी परिवार नहीं चाहिए, बल्कि झारखंड को फिर से बीजेपी की सरकार चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि 5 साल पहले के गोड्डा और 2019 के गोड्डा में बड़ा फर्क है। 5 साल पहले गोड्डा बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहा था। रांची में झामुमो और कांग्रेस की सरकार मेवा खाने में व्यस्त थी और गोड्डा के लोग बिजली, पानी के लिए तरस रहे थे।
PunjabKesari

सीएम ने कहा कि 2014 के बाद गोड्डा ने नई अंगड़ाई ली, सड़कों का जाल बिछा, घर-घर बिजली पहुंची, घर-घर पानी पहुंचाने के लिए काम जारी है। इतना ही नहीं घर-घर शौचालय बन गए, गांव-गांव स्ट्रीट लाइटें लग रही हैं। दास ने कहा कि आज किसानों को सालाना 11 हजार से 31 हजार रुपये मिल रहे हैं। बेटियों को पढ़ाई-लिखाई और शादी के लिए 70 हजार रुपये की मदद मिल रही है। हर घर में गैस कनेक्शन है यह सब झारखंडवासियों को आशीर्वाद की वहज से ही मुमकिन हो पाया है।
PunjabKesari

इसी के साथ रघुवर दास ने जनता से बीजेपी को भारी मात्रा में वोट देने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मतदान में झारखंड ने विकास के लिए वोट किया है, भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट किया है। अब गोड्डा की बारी है। युवा झारखंड को स्थायी सरकार चाहिए, विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहिए।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static