गोड्डा: मनोज तिवारी ने निशिकांत दुबे के समर्थन में किया रोड शो

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2019 - 01:32 PM (IST)

गोड्डा: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया। इसी दौरान झारखंड में अंतिम दिन प्रचार के लिए बीजेपी की ओर से पूरी ताकत झोंकी गई। भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गोड्डा में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए वोट की अपील की। रोड शो गोड्डा कॉलेज से कारगिल चौक तक किया गया और इसमें हजारों की भीड़ शामिल हुई। रोड शो के बाद मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी अपने दम पर तीन सौ से ऊपर और घटक दलों के साथ चार सौ सीटें जीतेगी।

वहीं इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी गोड्डा के परसपानी मैदान में निशिकांत दुबे के पक्ष में चुनावी सभा की। वहीं उन्होंने कहा कि पहली बार देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जिन्हें गरीबों के रसोईघर तक की चिंता हुई। पहली बार किसी ने गरीबों के सम्मान की बात की है।

prachi