गोड्डा: 3 करोड़ की लागत से बना पुल टूटा, सांसद ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 02:13 PM (IST)

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में एक 3 करोड़ की लागत से बना पुल टूट गया। पुल टूटने की यह घटना सोमवार सुबह को हुई। जब पुल टूटा उस समय इसपर बिहार जा रहे दो ट्रक गुजर रहे थे जो पेंट से लदे हुए थे। पुल के टूटने से दोनों ट्रक वहीं फंस गए। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रकों में लदा पेंट लूटना शुरू कर दिया।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल के जरिए 15 गांव अन्य इलाकों से जुड़ते थे। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद ये पहला पुल 3 करोड़ की लागत से बना था जो तीन साल के अंदर ही टूट गया है।

स्थानीय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टूटे हुए पुल की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की और इसके लिए गोड्डा के पूर्व विधायक के भाई की कंपनी को जिम्मेदार बताया। साथ ही उन्होंने पुल निर्माण के दौरान लापरवाही की भी बात कही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static