‘महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार’

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2018 - 12:46 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर के बागुनहातू में महिला स्वयं सहायता समूह सेनेटरी नैपकिन का उत्पादन करता है। उन्होंने कहा कि 15 महिलाओं के समूह ने नैपकिन बनाने का यह कार्य शुरू किया था। अब स्वास्थ्य विभाग इनसे खरीदारी करेगा और नैपकिन को स्कूल की छात्राओं में वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को कहा है कि इच्छुक महिलाओं को यहां लाकर सेनेटरी नैपकिन निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराएं जिससे कि वह प्रेरित होकर इस तरह के स्वरोजगार को अपनाएं। सीएम ने कहा कि स्वरोजगार के द्वारा महिलाएं चप्पल, सैनिटरी नैपकिन इत्यादि जो भी बनाएंगी उसे सरकार खरीदेगी।