राष्ट्रपिता की 71वीं पुण्यतिथिः राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 06:00 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
PunjabKesari
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी मैदान रांची के बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि परायी पीर को अपना समझ उसे दूर करने का यत्न ही महात्मा गांधी का संदेश था, हमें इसे अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था।

वहीं, हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रपिता का इस देश में होना हम सबों को गर्व की अनुभूति करवाता है। हम सभी को इस बात का गर्व होना चाहिए कि बापू जैसा व्यक्तित्व हमारे देश ने पाया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जिसमें हर व्यक्ति सुखी और समृद्ध हो। समाज में किसी तरह का भ्रष्टाचार व्याप्त न हो और देश स्वावलंबी बने।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि बापू के सपनों का देश बनाने के लिए हमें त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। महात्मा का दर्शन सत्य और अहिंसा पर आधारित है। हिंसा का समाज में कोई स्थान नहीं है। महात्मा गांधी ने बिना भेदभाव के गरीबी मुक्त और स्वावलम्बी देश का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभी को बापू के दिखाए रास्ते और उनके आदर्शों की परंपरा को बनाए रखनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static