राज्यपाल ने राजधानी और CM हेमंत ने उपराजधानी में फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 11:09 AM (IST)

रांची/दुमकाः देश के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराया।

मुर्मू ने मोरहबादी मैदान में झंडोत्तोलन और परेड की सलामी लेने के बाद अपने संबोधन में बेरोजगारी को ज्वलंत मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार इस दिशा में प्रयत्नशील है और पंचायत से लेकर राज्य स्तर के रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र नियुक्ति करेगी।

वहीं, सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन मैदान में तिरंगा फहराने के बाद परेड का निरीक्षण किया। साथ ही उत्कृष्ट परेड और झांकियों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन संवेदनशीलता से काम करेगा। उनकी सरकार राज्य की शांति बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

prachi