जामताड़ा में बोलीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू- जिस समाज के लोग शिक्षा में आगे बढ़े वह समाज भी आगे बढ़ा

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 02:51 PM (IST)

जामताड़ा: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जामताड़ा जिले का दौरा किया। इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आश्रम विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही बच्चियों को अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ समाज में सुधार लाने के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

वहीं राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे समाज में सुधार लाया जा सकता है। जिस समाज के लोग शिक्षा में आगे बढ़े हैं वह समाज भी आगे बढ़ा है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के जामताड़ा पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया और सलामी दी गई।

इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम विद्यालय में बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार बच्चियों और समाज को सुधार पर आगे बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं।

Edited By

Jagdev Singh