कोरोना वायरस को लेकर राज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 03:31 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु हालात की समीक्षा के लिए राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।

बैठक से बाहर निकलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को केन्द्र से चिकित्सकीय उपकरणों के मामले में और मदद मिलनी चाहिए, जिसके लिए उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया है। वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

बता दें कि झारखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में अब तक कुल 4 पॉजिटिव मामले पाए जा चुके हैं।
 

Nitika