संथाल परगना के ग्राम प्रधान पहुंचे दुमका, रैली का किया आयोजन

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 02:35 PM (IST)

दुमका(वीरेन्द्र कुमार झा): संथाल परगना से ग्राम प्रधान दुमका पहुंचे। संथाल परगना स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधानों ने दुमका में रैली का आयोजन किया। सरकार को संदेश देन के लिए ग्राम प्रधानों ने रैली का आयोजन किया।

उन्होंने सरकार को संदेश दिया कि संथाल परगना में एसटीपी(संथाल परगना टीनेंसी) एक्ट लागू है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि इस एक्ट के अधीन ग्राम प्रधान और मांझी परगनैत की परंपरागत व्यवस्था रहने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी यहां पिछले 2 वर्षों से ग्राम पंचायती राज व्यवस्था के तहत त्रिस्तरीय चुनाव करवाकर मुखिया आदि जन-प्रतिनिधि का चुनाव किया जाने लगा है।

ग्राम प्रधानों के संगठन ने यह मांग की है कि इसे रद्द किया जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि मांग को पूरा ना करने पर भविष्य में भी जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। 

बता दें कि संथाल परगना में ही अंग्रेजों ने एसटीपी जैसे एक्ट बनाए है। वहीं दूसरी तरफ पंचायती राज व्यवस्था जैसे एक्ट झारखंड में ही बनाए गए है। संथाल परगना में सामाजिक व्यवस्था के लिए 2 एक्ट होने से ग्राम प्रधानों को अपना महत्व कम होता दिखाई दे रहा है। इस महत्व को ग्राम प्रधान फिर से पाने के प्रयास में जुट गए है।