गुमला: विषाक्त भोजन खाने से एक की मौत, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर हालत में रिम्स रेफर

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 12:16 PM (IST)

गुमला: झारखंड के गुमला जिले (Gumla District) में विषाक्त भोजन (Food Poisoning) खाने से एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। वहीं इससे एक 15 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया गया है।

यह सारा मामला घाघरा थाना क्षेत्र (Ghaghra police station area) के शिवसोरेंग गांव (Shivsorang village) से शनिवार (Saturday) की रात को सामने आया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि परिवार ने रात में क्या भोजन किया था। पर चर्चा है कि उन्होंने नॉनवेज खाया था। बीमार लोगों में सुबोध तिग्गा, सुशीला तिग्गा, साली तिग्गा, पार्वती तिग्गा, प्यारी तिग्गा और प्रसाद तिग्गा (Subodh Tigga, Sushila Tigga, Sali Tigga, Parvati Tigga, Piyari Tigga and Prasad Tigga) शामिल है। वहीं, मृतिका की पहचान नेहा तिग्गा (Neha Tigga) के रूप में की गई है।

अस्पताल में भर्ती परिवार के सदस्यों ने बताया कि खाने के बाद सभी सो रहे थे। अचानक एक-एक कर सभी को उल्टी होने लगी। स्थिति खराब होने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई। जिनके सहयोग से उन्हें गुमला सदर अस्पताल (Gumala Sadar Hospital) पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर्स ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत देखते हुए सभी को रविवार को रिम्स रेफर किया गया है।

prachi