स्वस्थ भारत से ही बनेगा समृद्ध भारत: रघुवर दास

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 11:18 AM (IST)

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने सोमवार को कहा कि स्वस्थ भारत से ही समृद्ध भारत का निर्माण होगा।

जानकारी के अनुसार, दास ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले एक वर्ष में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए बीस लाख करोड़ रुपए के विशेष आर्थिक पैकेज को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताया।

दास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था, रोजगार, कृषि एवं उद्योगों के लिए बीस लाख करोड़ रुपए से अधिक के विशेष पैकेज की घोषणा करके आत्मनिर्भर भारत नींव रख दी है।

Edited By

Diksha kanojia