प्रचंड मोदी लहर: NDA ने झारखंड की 12 सीटों पर दर्ज की जीत, दो पर सिमटा महागठबंधन

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 06:29 PM (IST)

रांची: झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में 12 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है, जबकि दो सीटों पर महागठबंधन को जीत मिली है। वहीं इस बार राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी चुनाव हार गए हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने खूंटी से चुनाव जीतने में सफल रहे।

कौन कहां से और कितने वोटों से जीता

हजारीबाग सीट से बीजेपी के जयंत सिन्हा ने 7,24,170 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू पर बड़ी जीत दर्ज की। गोपाल प्रसाद साहू को 2,48,376 मत प्राप्त हुए। वहीं हार जीत का अंतर 4,75,794 वोटों का रहा।

जमशेदपुर से बीजेपी के विद्युतवरण महतो ने 3,00,578 वाेटाें से जीत दर्ज की है। विद्युतवरण महतो को 676249 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे झामुमो के चंपई सोरेन को 375671 मत प्राप्त हुए।

पलामू सीट से बीजेपी के विष्णु दयाल राम ने 4,75,284 मतों से जीत हासिल की। विष्णु दयाल राम राम को कुल 7,51,730 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजद के घूरन राम को 2,76,446 मत प्राप्त हुए।



गिरिडीह सीट से एनडीए के आजसू पार्टी के नेता चंद्रप्रकाश चौधरी ने 248347 मतों से जीत हासिल की। उन्हें 6,48,277 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे झामुमो के जगरनाथ महतो को 3,99,930 मत प्राप्त हुए।

दुमका सीट से बीजेपी के सुनील सोरेन 47,590 मतों से विजयी हुए। सुनील सोरेन को 4,84,923 मत प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे झामुमो के शिबू सोरेन को 4,37,333 वोट मिले। नोटा को 14396 मत मिले हैं।

सिंहभूम सीट से कांग्रेस की कोड़ा को 4,30,900 वोट मिले। वहीं, बीजेपी के लक्ष्मण गिलुवा को 3,58,055 मत प्राप्त हुए। गीता कोड़ा ने 72845 वोटों से जीत दर्ज की।

कोडरमा सीट से बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी ने 4,55,600 वोट से जीत हासिल की। अन्नपूर्णा देवी को 7,53,016 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे झाविमो के बाबूलाल मरांडी को 2,97,416 वोट मिले।

राजमहल सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय कुमार हांसदा ने बीजेपी के हेमलाल मुर्मू काे 1,003,71 मतों से पराजित किया है। विजय हांसदा को 5,07,669 मत और हेमलाल मुर्मू को 4,08,307 वोट मिले।

रांची लोकसभा सीट से बीजेपी के संजय सेठ ने कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय को 2 लाख 83 हजार 26 वोट से हरा दिया। संजय सेठ को 706828 वोट, जबकि सुबोधकांत सहाय को 423802 वोट मिले।

लोहरदगा सीट से बीजेपी नेता सुदर्शन भगत ने कांग्रेस नेता सुखदेव भगत को 9459 वोट से हराया है। सुदर्शन भगत को 3,69,527, जबकि सुखदेव भगत को 3,60,068 वोट मिले हैं।


गोड्डा सीट से बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने 1,84,227 वोट से झाविमो के नेता प्रदीप यादव को हरा दिया। निशिकांत दुबे को 6,35,610 वोट, जबकि प्रदीप यादव 4,53,383 वोट मिले।

चतरा सीट से बीजेपी के सुनील कुमार सिंह ने 3,77,871 वोट से जीत दर्ज की। सुनील कुमार सिंह को 5,28,077 और कांग्रेस के मनोज यादव को 150206 मत प्राप्त हुए हैं।

धनबाद से बीजेपी के पशुपतिनाथ सिंह 4,84,563 वोटों से जीते। पशुपतिनाथ सिंह को 8,24704 वोट प्राप्त हुए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के कीर्ति आजाद को 340141 वोट मिले हैं।

खूंटी सीट से बीजेपी के अर्जुन मुंडा 1445 मतों से विजयी घोषित हुए। वहीं, दूसरे स्थान पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा रहे। अर्जुन मुंडा को 3,82,638 वोट मिले, जबकि कालीचरण मुंडा को 3,81,193 मत प्राप्त हुए।

prachi