कल होगा हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, 8 विधायकों को दिलाई जाएगी शपथ

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 02:22 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को पत्थलगड़ी घटना में 7 हत्या मामले के बारे में जानकारी दी। वहीं सीएम ने द्रौपदी मुर्मू से मंत्रिमंडल विस्तार के लिए भी शुक्रवार का समय भी मांगा।

हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए स्वीकृति ली। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद अब हेमंत मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 24 जनवरी को दोपहर 1 बजे होगा। राजभवन में 8 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय तथा बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाने की चर्चा है। इसके साथ ही झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ तथा मथुरा महतो के नाम की चर्चा है।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसी दिन कांग्रेस के 2 और राजद के 1 विधायक को मंत्री बनाया गया था। इसके अतिरिक्त अभी सोरेन मंत्रिमंडल में उनकी पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static