आज नहीं होगा हेमंत कैबिनेट का विस्तार, CM ने राज्यपाल से तारीख को टालने का किया अनुरोध

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 11:45 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आग्रह पर आज भी कैबिनेट का विस्तार टल गया है। हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में हुई पत्थलगड़ी घटना के नाते मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख को टाल दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से आग्रह करते हुए कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के बुरुगुलीकेरा गांव की घटना मर्माहत करने वाली है, इसलिए मानवता के नाते शपथ ग्रहण की तारीख टाल दी जाए। उन्होंने राज्यपाल से यह भी कहा कि 7 ग्रामीणों की निर्मम हत्या मन को व्यथित करती है, ऐसी स्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना उचित नहीं है।

बता दें कि हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय मांगा था। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद हेमंत मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 24 जनवरी को होना था।
 

Nitika