हेमंत सरकार ने लॉकडाउन में कई छूटों का किया ऐलान, धार्मिक स्थल रहेंगे बंद

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 10:26 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार ने लॉकडाउन में कई छूटों का ऐलान किया। हेमंत सरकार ने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए लॉकडाउन संबंधित आदेश के तहत झारखंड में भी कई छूटों का ऐलान किया।

केंद्र ने कुछ मामलों में राज्य सरकार को निर्णय लेने का निर्देश दिया गया है, जिसके आलोक में सरकार ने छूट देने का निर्णय लिया है। हालांकि, कई तरह के नई छूट के बावजूद पहले की तरह राज्य में सभी धार्मिक संस्थान बंद रहेंगे।

Nitika