हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 12:34 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि जोगी का निधन छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री जोगी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो कार्य हैं उसे हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने परमात्मा से जोगी जी की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को रायपुर में निधन हो गया। करीब 20 दिन पूर्व अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया था।

Edited By

Diksha kanojia