पलामू में बोले हेमंत सोरेन- BJP सरकार झारखंड में बंद करा रही है उद्योग धंधे, 50 हजार लोग बेरोजगार

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 02:20 PM (IST)

पलामू: झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी बदलाव यात्रा के पांचवे चरण में पलामू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया।

झामुमो की बदलाव यात्रा पलामू प्रमंडल में शहर के शिवाजी मैदान में जाकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में पलामू के पांच विधानसभा क्षेत्रों के झामुमो कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वही पलामू जिले के कई प्रखंडों से भी आए ग्रामीण इस बदलाव यात्रा में शामिल हुए। वहीं इस कार्यक्रम के माध्यम से हेमंत सोरेन ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। वहीं बीजेपी की सत्तारूढ़ रघुवर सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि अलग राज्य बनाने में आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को अभी तक उनका अधिकार नहीं मिल सका है, जबकि झारखंड बने 19 साल हो गए हैं और इनमें 14 साल के करीब बीजेपी ने राज किया है। राज्य में आज भी बीजेपी का ही शासन है। हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि रघुवर सरकार यहां के आदिवासियों के खिलाफ कानून बनाने में लगी हुई है। वर्तमान सरकार झारखंड में कई उद्योग धंधे बंद करा रही है जिससे 50 हजार लोग बेरोजगार हो गए हैं।

सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार झारखंड में ऐसी नीति बना रही हैं जो यहां के स्थानीय लोगों के अधिकार छीनकर दूसरे राज्यों के लोगों को दे रही है। इतना ही नहीं हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि झारखंड में हमारी सरकार बनेगी तो पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे, जबकि स्वर्ण जाति के सभी गरीब बच्चों को आर्थिक सहायता वह स्कॉलरशिप दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static