बेरमो से कांग्रेस MLA राजेन्द्र सिंह का दिल्ली में निधन, CM सहित इन नेताओं ने जताया दुख
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 04:59 PM (IST)
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय राजेन्द्र सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है। आज झारखण्ड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया।
— Hemant Soren (घर में रहें - सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) May 24, 2020
परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर जताया दुख
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट कर राजेंद्र सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि झारखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, वर्तमान में बेरमो के विधायक मेरे अग्रज राजेन्द्र सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। इस शोक की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करे। मेरे और समस्त भाजपा झारखंड की ओर से स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि।
झारखण्ड के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री,वर्तमान में बेरमो के विधायक मेरे अग्रज राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है.
— Deepak Prakash (@dprakashbjp) May 24, 2020
इस शोक की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करे.
मेरे और समस्त @BJP4Jharkhand की ओर से स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि.
स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुख
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा कि झारखंड कांग्रेस के अभिभावक, पितातुल्य, पूर्व मंत्री और वर्तमान में बेरमो विधायक राजेन्द्र सिंह के निधन की सूचना से मर्माहत हूं, आज पार्टी के साथ मैंने भी अपना अभिभावक खोया हैं, ये मेरी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को हिम्मत दे।
बता दें कि कांग्रेस विधायक का दिल्ली में निधन हो गया। पिछले एक महीने से उनका वहां के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 2 मई को राजेंद्र सिंह को एयर एबुलेंस के द्वारा दिल्ली ले जाया गया था। रांची के निजी अस्पताल में उनका इलाज चला था।
झारखंड कांग्रेस के अभिभावक, पितातुल्य, पूर्व मंत्री और वर्तमान में बेरमो विधायक श्री राजेन्द्र सिंह जी के निधन की सूचना से मर्माहत हूँ, आज पार्टी के साथ मैंने भी अपना अभिभावक खोया हैं, ये मेरी व्यक्तिगत क्षति हैं,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को हिम्मत दे🙏 pic.twitter.com/HMwsWQ19tr
— Banna Gupta (@BannaGupta76) May 24, 2020