धनशोधन मामले में हेमंत सोरेन को मिली जमानत, सपा ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 03:28 PM (IST)

लखनऊ / रांची: झारखंड उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को जमानत दे दी। इस फैसले का समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया है। सपा प्रवक्ता फकरूल हसन चांद ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिस तरह से केन्दीय ऐजंसियों का दुरुपयोग हो रहा है वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। विपक्षी नेताओं को लगातार जेल भेजा जा रहा है, लेकिन झारखंड उच्च न्यायालय के फैसले से आदालत पर लोगों को भरोसा बढ़ा है। इंडिया गठबंधन को न्यायपालिका पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि हमे उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी।

आप को बता दें कि अदालत ने सोरेन की जमानत याचिका पर अपना फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था। सोरेन के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने कहा, ‘‘सोरेन को जमानत दे दी गई है। अदालत ने कहा है कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहा किए जाने दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है।'

' झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। सोरेन (48) वर्तमान में बिरसा मुंडा जेल में हैं। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के वकील एस वी राजू ने दलील दी कि अगर सोरेन को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह इसी तरह का अपराध फिर करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static