आज 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे हेमंत सोरेन, 14 दलों के 30 नेता होंगे शामिल

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 01:15 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज हेमंत सोरेन 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के एकमात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं हेमंत मंत्रिमंडल के अन्य विधायक 15 जनवरी के बाद शपथ ग्रहण करेंगे। 

समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे राहुल गांधी 
शपथ ग्रहण समारोह में देश के बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार, 6 मुख्यमंत्री और 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 14 दल के 30 नेताओं ने समारोह में शामिल होने की सहमति दी है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई बड़ी हस्तियां समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंच चुकी हैं। 

सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ 
बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static