हेमंत सोरेन का तमिलनाडु के CM से आग्रह- लॉकडाउन में फंसी 100 बच्चियों की हो सकुशल वापसी

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 05:58 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु में फंसी राज्य की 100 से अधिक बच्चियों की सकुशल वापसी के लिए वहां के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी से आग्रह किया है।

जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से कहा कि उनके राज्य में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह एवं अन्य जिलों के 100 से ज्यादा बच्चियां फंसी हैं। सभी बच्चियों को सकुशल झारखंड लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की आवश्कता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को यह जानकारी दी गई कि लॉकडाउन की वजह से तमिलनाडु में 100 से अधिक बच्चियां विभिन्न जगहों पर फंस गई हैं जिनके पास वापस अपने राज्य आने का कोई साधन नहीं है।

Edited By

Diksha kanojia