कल रांची के मोरहाबादी मैदान में CM पथ की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, कई दिग्गज होंगे शामिल

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 06:38 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर झामुमो-राजद-कांग्रेस गठबंधन राज्य में सरकार बनाने जा रहा है। रविवार यानि 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री पथ की शपथ लेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव हेमंत सोरेन के साथ शपथ लेंगे। उरांव दो बार सांसद रह चुके है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने जानकारी दी।

इसके लिए मंगलवार को जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने गठबंधन दल के नेता हेमंत सोरेन से मिल कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। गठबंधन ने चुनावों में 47 सीटें हासिल कर शानदार जीत प्राप्त की वहीं भाजपा को केवल 25 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा। शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे मोरहाबादी मैदान में होगा। इसके बाद कैबिनेट की बैठक होगी।

सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन के साथ झामुमो और सहयोगी दल कांग्रेस के एक-एक मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्रिमंडल का विस्तार विश्वासमत के बाद होगा। जिन दो मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है, उनमें झामुमो से स्टीफन मरांडी और कांग्रेस से आलमगीर आलम के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी नामों का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी चिदंबरम, सपा के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े दिग्गज शामिल होंगे। बता दें कि झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन जुलाई-2013 में पहली बार राज्य के सीएम बने थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static