देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ भारतीय सेना का जवान संतोष गोप, सोमवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 01:22 PM (IST)

गुमलाः दुश्मन देशों से अपने देश की रक्षा के लिए नाजाने कितने जवान शहीद होते हैं। उनकी कुर्बानी हमारी सुरक्षा की ढाल बनती है। ऐसा ही शहादत का एक मामला झारखंड के गुमला जिले से सामने आया है। जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गोली लगने से झारखंड का एक जवान शहीद हो गया।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह 5ः30 बजे की है। पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सोना पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी। जिसका भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। तभी गोलीबारी के दौरान भारतीय जवान संतोष गोप को गोली लगी और वह शहीद हो गए।

बता दें कि संतोष गोप गुमला जिला के टेंगरा ममरला गांव के रहने वाले हैं। भारतीय फौज के कर्नल ने संतोष गोप के परिजनों को फोन द्वारा उनकी शहादत की सूचना दी। कर्नल ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सोमवार को उनके बेटे का पार्थिव देह झारखंड भेजा दिया जायेगा। जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static