कोरोना वायरस: रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में चलाया गया अभियान, 6690 लोगों की हुई जांच

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 11:27 AM (IST)

 

रांचीः कोरोना वायरस के संभावित लक्षण वाले लोगों का पता लगाने के लिए रांची के हिंदपीढ़ी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। 4 दिनों पूर्व इस इलाके से एक मलेशियाई महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को 6,690 लोगों की जांच की गई।

रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन की प्रशिक्षित टीम इस दौरान 1,187 घरों के साथ 8 मस्जिदों में पहुंची। सभी से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ पूर्व की यात्रा के बारे में भी जानकारी ली गई। इस दौरान लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण है या नहीं, इस संबंध में उनसे विस्तार से जानकारी हासिल की गई।

लोगों को बताया गया कि अगर बुखार, गले में खरास, खांसी और सांस लेने में परेशानी है तो यह कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण हैं, ऐसी स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन को जानकारी दें। बता दें कि जिला प्रशासन की टीम ने हिंदपीढ़ी और आसपास के इलाके में शनिवार को 6,690 लोगों की जांच की। पिछले दिनों 28,996 लोगों की जांच की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static