जमशेदपुर: महापर्व छठ के अवसर पर CM ने छठ घाट का किया उद्घाटन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 05:10 PM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में छठ घाट का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने नव निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया। जमशेदपुर के सांसद सहित पार्टी के कई गणमान्य कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे। बिरसानगर जॉन नंबर 9 में नगर विभाग द्वारा बनाया गया छठ घाट का उद्घाटन स्थानीय विधायक, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बिदुत वरण महतो द्वारा सिलापट्ट खोलकर विधिवत रूप से किया गया।

सीएम ने छठ के पावन अवसर पर सुबह सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना की और शहर के तमाम छठ घाटों का निरीक्षण भी किया। छठव्रती आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अंत में सीएम ने तमाम राज्यवासियों को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

prachi