जापानी कंपनियां राज्य में निवेश करने की इच्छुक, दिल्ली में झारखंड ने दी प्रस्तुति

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2017 - 11:10 AM (IST)

रांचीः राज्य में रघुवर सरकार के तीन साल पूरे होने पर मोमेंटम झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 150 जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को दिल्ली में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जापान की जो कंपनियां निवेश करने में इच्छुक हैं वह इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

इस कार्यक्रम में जापानी प्रतिनिधियों के सामने राज्य की प्रस्तुति हुई। इसके द्वारा राज्य में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेगी। इसमें प्रस्तुति में उद्योगों और राज्य में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ-साथ राज्य में कुशल अधिकारियों की बहुलता की भी जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में सफलता मिलने पर राज्य में जो भी लक्ष्य तय किए गए है, वह जल्द ही पूरे हो पाएंगे। मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने कहा कि सरकार राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।