झारखंड: रांची में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2019 - 05:47 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में स्‍वर्ण रेखा नदी में रविवार को डूबने से दो बच्‍चों की मौत हो गई। दोनों बच्‍चों की उम्र करीब 9 साल बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों बच्‍चे नदी में कचरा फेंकने गए थे। इसी दौरान बच्चों का पैर फिसल गया जिससे वे नदी में डूब गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

वहीं परिजनों ने बताया कि जब बच्चे काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। वे नदी के किनारे पहुंचे तो बच्चों के चप्पल देखे गए। इसके बाद कुछ लोग पानी में उतरे और बच्चों को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों बच्चों को रिम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

prachi