झारखंड: महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, जानें किसके खाते में गई कौन-सी सीट

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 04:18 PM (IST)

रांची: झारखंड में महागठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा रविवार को की गई। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। आपसी सहमति के दौरान कांग्रेस 7 सीट, झामुमो 4 पर और झाविमो 2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। वहीं राजद को 1 सीट दी गई है।

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन(गुरुजी) की मौजूदगी में उनके मोरहाबादी आवास पर इसकी घोषणा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय और आलमगीर मौजूद रहे। वहीं प्रेसवार्ता में राजद का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ।

झारखंड में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग की घोषणा।

पार्टी संसदीय क्षेत्र संख्या
कांग्रेस रांची, सिंहभूम, लोहरदगा, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, चतरा  7
झामुमो दुमका, राजमहल, गिरिडीह, जमशेदपुर 4
झाविमो कोडरमा, गोड्‌डा 2
राजद पलामू 1

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static