Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Shikaripara Assembly Seat पर

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 04:05 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 16 सीटें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा, महगामा हैं। इस खबर में हम आपको शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट है। दुमका जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अगर बात करें विधानसभा चुनाव के बारे में तो साल 2005 से अब तक लगातार जेएमएम का कब्जा रहा है। जेएमएम के नलिन सोरेन इस सीट से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। इस बार भी जेएमएम ने नलिन सोरेन को ही उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने पारितोष सोरेन को मैदान में उतारा है। वहीं जेवीएम ने राजेश मुर्मू पर दांव लगाया है।

साल 2019 में हो रहे चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कुल 2 लाख 4 हजार 51 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 473 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 578 है।

एक नजर पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के नलिन सोरेन ने जेवीएम के पारितोष सोरेन को 24 हजार 501 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। नलिन सोरेन को कुल 61 हजार 901 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेवीएम के पारितोष सोरेन को कुल 37 हजार 400 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेडीयू के शिवधन मुर्मू को कुल 21 हजार 10 वोट मिले थे।

2009 विधानसभा चुनाव के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के नलिन सोरेन ने जेवीएम के पारितोष सोरेन को 1 हजार 3 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। नलिन सोरेन को कुल 30 हजार 474 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेवीएम के पारितोष सोरेन को कुल 29 हजार 471 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेडीयू के राजा मरांडी को कुल 29 हजार 9 वोट मिले थे।

एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2005 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के नलिन सोरेन ने जेडीयू के राजा मरांडी को 3 हजार 82 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। नलिन सोरेन को कुल 27 हजार 723 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू के राजा मरांडी को कुल 24 हजार 641 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे आजसू के डेविड मुर्मू को कुल 18 हजार 522 वोट मिले थे।

झारखंड बनने के बाद इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो इस सीट लगातार जेएमएम का कब्जा रहा है। इस बार महागठबंधन होने की वजह से कांग्रेस और राजद का भी जेएमएम को समर्थन मिल रहा है। ऐसे में इस चुनाव में जेएमएम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

prachi