झारखंड विधानसभा चुनावः पहले चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन आज

punjabkesari.in Wednesday, Nov 13, 2019 - 01:17 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव 5 चरणों में करवाए जाएंगे। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर से शुरु होंगे। पहले चरण का नामांकन पत्र भरने की तारीख 7 नवंबर से 13 नवंबर तक है। इस लिहाज से 13 नवंबर यानी आज नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन है।

विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई है। झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन में चुनाव लड़ेगी। तो वहीं झाविमो ने अकेले ही 81 सीटों पर लड़ने की ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में पहले तो भाजपा और आजसू का गठबंधन टूटने की बातें सामने आ रही थी लेकिन अब साफ हो गया है कि दोनों पार्टियां गठबंधन में ही चुनाव लड़ेंगी।

बता दें कि लोहरदगा सीट से आजसू प्रत्याशी के उम्मीदवार के रूप में नीरु शांति भगत ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं बुधवार को इसी सीट से वर्तमान विधायक सुखदेव भगत बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

Ajay kumar