सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आज झारखंड बंद

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 11:27 AM (IST)

रांचीः भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के विरोध को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को झारखंड बंद कर दिया है। इसका अधिक असर राजधानी रांची में देखने को मिल रहा है। इसी दौरान पुलिस ने  हेमंत सोरेन, बाबू लाल मरांडी सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार, रांची के डीसी और एसएसपी बंद के दौरान रांची में गश्त कर रहे हैं। उन्होंने हर प्रमुख चौराहों में जाकर पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए। राज्यभर में विपक्ष के बंद की घोषणा के बाद से चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। हर तरफ प्रशासन की और से पुलिस बल तैनात की गई है। इसके बादजूद भी लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। 

इस पर गृह सचिव का कहना है कि बंद के दौरान आम लोगों को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं डीजीपी ने कहा कि बंद के दौरान लगभग 5 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि स्कूलों ने तो पहले ही बंद की घोषणा कर दी थी। 

Nitika