झारखंड: चतरा सीट पर कांग्रेस ने RJD के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 12:56 PM (IST)

रांची: झारखंड की चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मनोज यादव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर झारखंड में महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस और राजद के बीच फ्रेंडली फाइट होगी। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि महागठबंधन में समझौते के तहत पलामू राजद को दी गई है। मगर अब चतरा सीट पर राजद और कांग्रेस दोनों चुनाव मैदान में हैं।

वहीं शुक्रवार को राजद प्रत्याशी सुभाष यादव ने चतरा सीट से नामांकन किया। नामांकन के बाद सुभाष यादव ने कहा कि महागठबंधन मजबूत है और कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं उतारने के लिए अपील की जा रही है। चुनाव प्रचार के लिए चतरा पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के बारे में कहा कि राजद शुरू से ही झारखंड में दो सीटों की मांग कर रहा था। मगर सीट बंटवारे में दो सीटें नहीं दी गईं।

prachi