आज से इन 17 राज्यों में खोले जाएंगे धार्मिक स्थल व मॉल, झारखंड में नहीं मिली कोई छूट

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 12:25 PM (IST)

रांचीः लॉकडाउन के 75 दिन बाद आज से 17 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मॉल, धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट आदि खोलने की इजाजत दी गई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड सहित बाकी अन्य राज्यों में इन सब चीजों को लेकर कोई छूट नहीं दी गई है। झारखंड में 30 जून तक कोई भी स्थल खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार, इन सभी स्थानों को खोलने के लिए सरकार द्वारा कुछ गाइडलाइन जारी की गई हैं, जिसका पालन करते हुए ही यह सब चीजें खोली जाएगी। इधर, केरल में मंगलवार से सभी मॉल, रेस्टोरेंट व धार्मिक स्थल खोले जाएंगें। साथ ही संस्कृति मंत्रालय ने 820 ऐसे स्मारक स्थलों को भी सोमवार से खोलने का ऐलान कर दिया है जहां लोग लोग पूजा या इबादत करते हैं। सबसे अधिक 111 स्मारक उत्तर प्रदेश में खुलेंगे।

इन जगहों पर खुलेंगे मंदिर व मॉल
मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, गोवा, उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, असम में मॉल और धार्मिक स्थल खोले जाएगें।

Edited By

Diksha kanojia