झारखंड: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को पारा शिक्षक हत्या मामले में HC से मिली जमानत

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 04:08 PM (IST)

रांची: पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री एनोस एक्का को गुरुवार का दिन राहत भरा रही। हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री को इस मामले में जमानत दे दी है। वहीं कोर्ट ने आदेश दिया है कि एनोस एक्का को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। फिलहाल वो झारखंड से कहीं बाहर भी नहीं जाएंगे। इसी साल जुलाई में एनोस एक्का को उम्र कैद की सजा मिली थी। उम्र कैद की सजा मिलने के बाद एनोस एक्का की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी।

पारा शिक्षक की नवंबर 2014 में हत्या हुई थी। शव मिलने के अगले ही दिन एनोस एक्का को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन्होंने 2005, 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। मनोज कुमार का अपहरण कर लिया गया था और अगली सुबह कोलेबिरा के जंगल से उनका शव बरामद हुआ था। इस बाबत मृतक के परिजनों ने एनोस एक्का पर नेम्ड एफआईआर दर्ज कराई थी।

मृतक पारा शिक्षक मनोज कुमार सिमडेगा जिले में कोलेबिरा क्षेत्र के जटाटांड स्कूल के पारा लसिया प्रखंड संघर्ष समिति और कोलेबिरा प्रखंड के पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे। इसके पहले वे एनोस एक्का की झारखंड पार्टी (झापा) के सक्रिय सदस्य थे। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनोस का साथ छोड़कर वे दूसरे पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे। एक दिन वे अपने सहयोगी पारा शिक्षक संजू नायक के साथ स्कूल में बैठे थे, तभी बाइक से दो हथियारबंद अपराधी आए और जबरन मनोज कुमार को उठाकर ले गए। अपराधियों ने संजू को इस बारे में किसी को जानकारी नहीं देने की धमकी दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static