झारखंड वासियों को मिली बड़ी सौगात, रांची में टाटा कैंसर अस्पताल का हुआ शिलान्यास

punjabkesari.in Saturday, Nov 10, 2018 - 01:23 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार सवा तीन करोड़ झारखंडवासियों के लिए खुशी की एक और सौगात लेकर आई है। जनता को कैंसर के इलाज के लिए अब दिल्ली, मुंबई के चक्कर नहीं काटने होंगे क्योंकि टाटा कंपनीज के सहयोग से रांची में विश्वस्तरीय सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस कैंसर अस्पताल बनने जा रहा है।

सीएम रघुवर दास ने कहा कि रांची में आज टाटा ट्रस्ट के सहयोग से कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास होने जा रहा है। उन्होंने टाटा ग्रुप और टाटा कंपनीज के अध्यक्ष रतन टाटा से शिष्टाचार की मुलाकात की।

सीएम रघुवर दास ने टाटा ग्रुप और टाटा कंपनीज के अध्यक्ष रतन टाटा के साथ रांची कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास किया। सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये अस्पताल झारखण्ड के कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान साबित होगा। 

prachi