झारखंड: हरी सब्जियों की कीमत में उछाल, औसतन कीमत 40 रूपये प्रति किलो पार

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2019 - 02:55 PM (IST)

रांची: प्याज के बाद अब हरी सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया है। रांची के डेली मार्केट, नागाबाबा खटाल, सेक्टर दो, डोरंडा व हरमू के खुदरा बाजार में हरी सब्जियां औसतन 40 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रही हैं। आलू की कीमत भी 5 से 7 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है, जिससे लोगों की परेशानियां दोगुनी हो गई है। वैसे प्याज की कीमत में कमी आई है।

वहीं राजधानी रांची में प्‍याज अभी 50-55 से घटकर 45 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। व्यापारियों ने बताया कि हरी सब्जी छठ के बाद सस्ती होंगी। साथ ही आलू की कीमत में कमी के लिए छत्तीसगढ़ से नई खेप आने तक इंतजार करना होगा।

टमाटर की कीमत पिछले दो माह से ऊपर-नीचे हो रही है। कभी 25 तो कभी 40 रुपये प्रति किलो के भाव हो जा रहे हैं। अभी नागाबाबा खटाल, डेली मार्केट, डोरंडा बाजार, हरमू के खुदरा बाजार में 30 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहे हैं।

हरी सब्जियां   कीमत ( खुदरा बाजार में प्रति किलो रुपये में)

पुराना सफेद आलू    15-20 रुपये
पुराना लाल आलू     20-25 रुपये
फुल गोभी              50  रुपये 
बंद गोभी              30-35रुपये
बैगन                  30-35 रुपये
टमाटर                 30-40 रुपये
बोदी                  30 रुपये
बीन                   40 रुपये
खीरा                  30 रुपये
परवल                 40 रुपये
भिंडी                   40 रुपये
करेला                   40 रुपये


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static