झारखंड: गिरिडीह में नक्सलियों ने आम आदमी पार्टी के नेता को बनाया गोलियों का निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2019 - 05:48 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना के बांध पंचायत के अंतर्गत केंदुआडीह बस्ती निवासी आम आदमी पार्टी (आप) के 25 वर्षीय नेता चुड़का बेसरा की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह चिरकी नदी के पास चुड़का बेसरा का शव मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हत्या किसने और क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ हथियारबंद व वर्दीधारी उनके घर पहुंचे और चुड़का को घर से उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान चुड़का के परिजन भी पीछे-पीछे आए, लेकिन बंदूकधारियों ने उन्हें भगा दिया। परिजनों को सुबह चुड़का की हत्या की खबर मिली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static