झारखंड: हजारीबाग में प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 06:20 PM (IST)

हजारीबाग: झारखंड में हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के दारू खरिका में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरनाडीह तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार रात तालाब में डूबने का समाचार मिलते ही ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। किसी तरह मनोज को निकाला गया और तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं मृतक की पहचान मनोज कुमार ठाकुर (40) खरिका निवासी के रूप में की गई। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिमा विसर्जन की जा रही थी। मनोज पुरनाडीह तालाब थोड़ी देर से पहुंचा। वह मूर्ति विसर्जन में शामिल हुआ। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी चला गया। इसके कुछ देर बाद मनोज की तलाश शुरू हुई तो उसे तालाब से बाहर निकाला गया।

Edited By

Jagdev Singh