झारखंड पंचायत उपचुनाव: मुखिया सहित 9 पदों पर मतदान जारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 12:02 PM (IST)

धनबाद: झारखंड में पंचायत उपचुनाव हो रहे हैं। यह उपचुनाव धनबाद जिले में हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके मतदान कार्य जारी है। मुखिया के एक पद, ग्राम पंचायत समिति सदस्य के 6 और पंचायत समिति सदस्य के दो पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान का कार्य तोपचांची, पूर्वी टुंडी, निरसा, बलियापुर और कलियासोल प्रखंड के 41 बूथों पर चल रहा है।

इन पंचायत उपचुनावों में मुखिया समेत 9 पदों के लिए मतदान जारी है। पंचायत उपचुनाव 2018 के तहत धनबाद जिले में मतदान का कार्य सुबह 7 बजे शुरू हो गया था। जिले में मुखिया समेत कुल 111 पद खाली थे। इसमें 41 सीटों पर सदस्यों का चयन निर्विरोध हो चुका है। ग्राम पंचायत सदस्य की 61 सीटों पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया।

इन पंचायत उपचुनावों में जिले के 5 प्रखंडों में मतदान होना है। इस चुनाव में कुल 14090 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसमें 6787 महिला और 7303 पुरुष मतदाता हैं। 

prachi