झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, खूंटी से भाकपा माओवादी मदिराय मुंडू गिरफ्तार, हथियार बरामद

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 11:26 AM (IST)

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस को माओवादियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है।   बुधवार को सोयको थानांतर्गत डाऊडीह पाहन टोली जंगल में भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य मदिराय मुंडू को एक देसी कट्टा, 4 गोली, एक बाइक, एक मोबाइल तथा माओवादी पर्चा के साथ गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसडीपीओ आशीष महली ने दी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सोयको थाना क्षेत्र के डाऊडीह पाहन टोली जंगल में भाकपा माओवादी बिरसा मुंडा अपने साथियों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुआ है।

इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने डाऊडीह पाहन टोली जंगल में छापामारी की। इसी क्रम में पुलिस को देख जंगल के किनारे बैठे हुए तीन चार लोग भागने लगे। पुलिस ने मदिराय मुंडूू नामक युवक को एक देसी कट्टा, चार गोली के साथ गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static