झारखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 3 अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2019 - 05:43 PM (IST)

हजारीबाग: झारखंड पुलिस के हाथ बहुत बड़ी सफलता लगी है। बरही थाना पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार की है। अफीम तस्कर खूंटी के रहने वाले है। वह अफीम को रांची से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले ले जा रहे थे। जिले के एसपी पहले ही इसकी गुप्त सूचना मिल गई थी। उन्होंने तुरंत बरही पुलिस को इस संबध में कार्रवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपियों को रंगे हाथ 10 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया।

बता दें कि बरामद की गई 10 किलो अफीम की बजारी कीमत 6 लाख रुपए है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उग्रवादी संगठन और अन्य राज्य के लोग भोले-भाले किसानों को पैसे का लालच देकर उनसे अफीम की खेती करवाते हैं। जिससे अफीम की अवैध खेती पर पूरी तरह से पाबंदी नहीं लग पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static