विस चुनाव के चलते झारखंड पुलिस सतर्क, चेकिंग के दौरान कार से 5 लाख रुपए बरामद

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 05:29 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य पुलिस सतर्क दिखाई दे रही है। राज्य के हर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके चलते रांची से पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार में से 5 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रांची के चान्हो मदरसा चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। उसी समय एक आल्टो कार आई। पुलिस ने कार को रोक कर चेकिंग शुरु की। इस दौरान पुलिस को कार में से 5 लाख 20 हजार रुपए बरामद हुए। पुलिस ने रुपयों सहित वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया।

वहीं अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पैसे किसके हैं, कहां से लाए जा रहे हैं और किस काम के लिए प्रयोग में लाए जाएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static